UP: जमीन विवाद में भाई-भाभी पर चाकू से हमला, लगातार किए वार; आंत बाहर निकली; भाई की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सगे भाइयों में जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान एक भाई ने अपने भाई- भाभी पर चाकू से बेरहमी से हमला किया। जिसमें भाई की जान चली गई। वहीं भाभी की आंतें बाहर आ गई।
विस्तार
गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के भीमापार स्थित हुसैनपुर गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाईयों में मारपीट और चाकूबाजी हुई। जिसमें एक भाई की मौत हो गई और उसकी पत्नी भी चाकू लगने से बुरी तरह घायल हो गई। उसके पेट की आंत बाहर निकल गई है, जिसे वाराणसी रेफर किया गया है। हालत नाजुक बताई जा रही है। विवाद पम्पिंग सेट को चालू करने को लेकर हुआ था।
ये है मामला
गांव निवासी 52 वर्षीय राजबली यादव का जमीन को लेकर अपने सगे छोटे भाई कैलाश यादव से काफी समय से विवाद चला आ रहा था, जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे को दुश्मन समझते थे। जमीन के विवाद को लेकर पूर्व में एक बार सुलह भी हो चुका है। मंगलवार की सुबह 8 बजे राजबली खेत में पानी डालने के लिए पम्पिंग सेट चालू करने जा रहा था, तभी अचानक कैलाश आया और राजबली से उलझने लगा।
मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गया। जिसके बाद बीच बचाव करने के लिए राजबली की पत्नी 42 वर्षीय चंद्रकला देवी पहुंची। उसी समय कैलाश ने धारदार चाकू निकाला और राजबली के पेट, फेफड़े व पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। पति को बचाने आई चंद्रकला के पेट में भी ताबड़तोड़ वार किया।
घटना से परिवार में मचा हड़कंप
इधर, राजबली की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन भाइयों में बीच का मृतक एलआईसी एजेंट का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने पीछे दो पुत्र पीयूष (17) व आयुष (15) को छोड़ गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.