फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bridge will be built on Rampur drain with two crore rupees, four districts will benefit

Ghazipur News: दो करोड़ से रामपुर नाले पर बनेगा पुल, चार जिलों को होगा फायदा

Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bridge will be built on Rampur drain with two crore rupees, four districts will benefit
गाजीपुर। जिले के दो विधानसभा जंगीपुर व सैदपुर में तीन नए पुलों का निर्माण होगा। सैदपुर में गोमती ब्रिज के डायवर्जन के पास रामपुर नाले पर करीब दो करोड़ की लागत से पुल बनेगा। छह माह में 25 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार होना है। इसके निर्माण से आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली के लोगों को आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी। वहीं जंगीपुर विधानसभा के गोविंदपुरकीरत और श्रवणडीह में भी पुल का निर्माण होगा। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा के दाैरान सीएम ने विधानसभा क्षेत्र में जरूरत के अनुसार लघु सेतुओं के निर्माण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए थे। शहरी क्षेत्रों में संकरे, क्षतिग्रस्त सेतुओं के स्थान पर नये सेतुओं के निर्माण की योजना बनाने के लिए कहा गया था। इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तीन लघु सेतु का चयन किया था, जो काफी दिनों से जर्जर हो चुके हैं। इनमें जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के श्रवणडीह गांव के पास नाले पर बना पुल, गोविंदपुरकीरत गांव के पास गोधनी नाले पर बना लघु सेतु और सैदपुर के गोमती ब्रिज के डायवर्जन के पास रामपुर नाले बने पुल का चयन किया था। तीनों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। पहले चरण में रामपुर नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली। इसके बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया भी पूरी करने में जुट गया।
विज्ञापन

51- 51 लाख से फिर से बनेंगे लघु सेतु
जंगीपुर विधानसभा के श्रवणडीह स्थित नाले पर जर्जर पुल का पुन: निर्माण 51 लाख रुपये में होगा। यहीं नहीं गोविंदपुरकीरत गांव स्थित गोधनीनाला पर बन रहे पुल भी 51 लाख का निर्माण होगा। संबंधित विभाग को सिर्फ प्रस्ताव पर हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इसके बाद इन दोनों पुल का भी निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर नाले पर करीब दो करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा। इसके बन जाने से चार जनपद के लोगों को आवागमन काफी सहूलियत होगी। इसके अलावा दो और पुलोंं का निर्माण होना है।- बीएल गौतम, एक्सईएन पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed