फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Briber-seeking accountant suspended

घूस मांगने वाले लेखपाल निलंबित

Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Briber-seeking accountant suspended
औड़िहार/ खानपुर। सैदपुर तहसील क्षेत्र के रामपुर माझा गांव के लेखपाल राजेश कुमार को मृतक आश्रित प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 200 रुपये घूस मांगना महंगा पड़ गया। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट में बाद एसडीएम ने ओम प्रकाश गुप्ता ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बुधवार को जखनिया निवासी अवनीश तिवारी अपने रामपुर माझा ग्राम के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रह चुके मृतक नाना से संबंधित मृतक आश्रित प्रमाण पत्र बनवाने क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार के पास गए थे। उनके साथ उनका साथी राजेश पांडेय भी जाति प्रमाण पत्र बनवाने आया था। लेखपाल द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने पर उनके साथी ने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते वक्त किसी दूसरे लेखपाल की नजर पड़ी तो कई लेखपाल एकजुट होकर हंगामा करने लगे और वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगे। मामला उलझता देख कई अधिवक्ता भी लेखपाल कक्ष में आ गए और दोनों ओर से नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

इसी बीच अधिवक्ताओं ने दोनों युवकों को एसडीम के पास ले जाकर मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने दोनों युवकों से लिखित बयान लेने के साथ वीडियो लेकर मामले जांच तहसीलदार नीलम उपाध्याय को सौंप दिया। उन्होंने जांच में वीडियो देखकर घूस मांगने की बात पुष्ट होने के बाद तहसीलदार ने रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी ने उक्त लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इस मामले में उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया की तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed