फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Boyfriend injures girlfriend's husband, case filed

प्रेमी ने प्रेमिका के पति को किया घायल, मुकदमा दर्ज

Tue, 08 Mar 2022 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend injures girlfriend's husband, case filed
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में घुसे एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति के सिर पर चापड़ से प्रहार घायल कर दिया। इसके बाद विवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। स्थानीय लोग घायल को सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पुत्र ने सोमवार की देर शाम अपनी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस मुकदमा दर्जकर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एक गांव में एक व्यक्ति की पत्नी का अवैध संबंध नगर के जामा मस्जिद इलाके के सोनू कुरैशी से था। रात करीब 12.30 बजे सोनू प्रेमिका के घर में घुस गया। जानकारी होने पर पति ने जब विरोध किया तो प्रेमी ने उसके सिर चापड़ से वार कर दिया। सिर पर चोट लगते ही वह अपनी प्रेमिका के साथ मौके से फरार हो गया। इधर परिवार और आस-पास के लोग घायल को इलाज के लिए सीएचसी ले आए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed