{"_id":"65e4a65a77eb54a6ec0a3268","slug":"boy-beating-old-man-in-marriage-died-hospital-fir-in-ghazipur-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मंगल गीतों की जगह गूंजने लगीं चीखें, बरातियों की पिटाई से दुल्हन के दादा की मौत; तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मंगल गीतों की जगह गूंजने लगीं चीखें, बरातियों की पिटाई से दुल्हन के दादा की मौत; तीन नामजद
Sun, 03 Mar 2024 10:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:05 PM IST
सार
Ghazipur News: बरातियों की पिटाई से दुल्हन के दादा शिवचंद चौहान (55) गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचवर ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के बरेसर थाना क्षेत्र के बांकी खुर्द गांव में बीती रात बरातियों ने दुल्हन के दादा की जमकर पिटाई कर दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के बहनोई समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बांकी खुर्द गांव के रंजीत चौहान की पुत्री की शादी थी। शनिवार को बरात बिहार के बक्सर क्षेत्र के जमुई दिवारा गांव से आई थी। देर शाम द्वार पूजा के बाद शादी की रस्में पूरी हो गईं। इसके बाद दूल्हा कोहबर में जाने लगा तो उसके साथ कुछ बराती भी जाने की जिद करने लगे। इसी बात पर दोनों पक्षों मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
बरातियों की पिटाई से दुल्हन के दादा शिवचंद चौहान (55) गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचवर ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शिवचंद चौहान की मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता ने दी तहरीर
मृतक के पुत्र उमेश चौहान ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भतीजी की शादी के बाद कोहबर में जाते समय दूल्हे के बहनोई विशाल चौहान निवासी शाहपुर थाना बांसुरी (बलिया), सुरेश चौहान थाना मनियार (बलिया) के साथ भारत चौहान निवासी ग्राम इंदिरासो थाना नगरा (बलिया) जबरदस्ती अंदर घुसने लगे।
मना करने पर मेरे पिता शिवचंद चौहान की उन्होंने जमकर पिटाई कर दी, जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष बरेसर शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों में मचा कोहराम
मृतक शिवचंद चौहान के तीन पुत्र और एक पुत्री है। उनकी मौत से पत्नी हेवंती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। कुछ देर पहले जिस घर में खुशी का माहौल था। मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां विलाप और चीखें गूंजने लगीं। घटना से पूरे गांव में गम का माहौल है। दुल्हन के पिता रंजीत चौहान दुबई में नौकरी करते हैं। शादी की रस्में उसके चाचा उमेश चौहान की देखरेख में चल रही थीं। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।