{"_id":"67a64e552eb3d83fdd06d2de","slug":"bought-62-pamphlets-from-village-head-panchayat-member-and-bdc-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-127850-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और बीडीसी के 62 पर्चे खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और बीडीसी के 62 पर्चे खरीदे
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के प्रधान, सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के खाली पड़े पदों के लिए हो रहे उपचुनाव में उम्मीदवारों ने शुक्रवार तक 62 नामांकन पत्र खरीद लिए थे। इसमें प्रधान पद के लिए 30 और बीडीसी के लिए एक नामांकन पत्र लिया गया है।
उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार छह ब्लाॅकों में प्रधान पद की सात, ग्राम पंचायत सदस्य की 23 और बीडीसी सदस्य की एक सीट के लिए शनिवार को नामांंकन का कार्य होगा। इसके लिए प्रत्याशियों की तरफ से विभिन्न पदों के लिए 62 पर्चे खरीदे गए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) गुनराज ने बताया कि प्रधान पद के लिए रेवतीपुर एवं सादात ब्लाॅक में आठ-आठ, सैदपुर तीन, मुहम्मदाबाद छह, मनिहारी एक और भांवरकोल में पांच सहित 31 नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन
इसी तरह बीडीसी के लिए एक और ग्राम पंचायत के सदस्य पद के लिए 30 फाॅर्म उम्मीदवारों की तरफ से खरीदे गए हैं। बताया कि खाली पड़ी इन सीटों के लिए आठ फरवरी को सुबह 10 से 4 बजे तक नामांकन का कार्य होगा।
10 को नामांकन पत्रों की जांच 10 बजे से कार्य समाप्ति तक और 11 को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जबकि उसी दिन तीन बजे के बाद प्रतीक आवंटन होगा।
मतदान 19 फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक और मतों की गणना 21 को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।