{"_id":"66159ab6190ae87aa3073c94","slug":"bolero-was-hit-by-a-speeding-uncontrolled-truck-youth-died-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-113188-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के नैसारा हनुमान मंदिर के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
करीमुद्दीनपुर के ताजपुर डेहमा निवासी रविकांत कुमार बिंद (30) बोलेरो से देर रात बासूचक गांव रिश्तेदारी जा रहे थे। नैसारा हनुमान मंदिर के पास बोलेरो खड़ी थी। पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो में बैठे रविकांत कुमार को गंभीर चोट आई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने रविकांत को मृत घोषित कर दिया। वही बोलेरो में सवार चार लोगों को हल्की चोटें आई, जिन्हें इलाज के बाद डॉक्टरों ने घर भेज दिया।
उधर रविकांत के मौत की जानकारी मिलते ही मां मनकिया देवी के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई। आवाज सुनकर मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन के तरफ से अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।