फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of Young Man Found in Ganges River Had Been Missing for Four Days

Ghazipur News: गंगा नदी में मिला युवक का शव, चार दिन से था लापता

Thu, 28 May 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Body of Young Man Found in Ganges River Had Been Missing for Four Days
गंगौली। नोनहरा थाना क्षेत्र में गंगा नदी किनारे बवाड़े शिव मंदिर के सामने बुधवार की देर शाम एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और ग्राम प्रधान की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में शव की पहचान चार दिन से लापता युवक मोहम्मद जावेद के रूप में हुई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि बवाड़े गंगा नदी किनारे शिव मंदिर के सामने नदी में शव ख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। इसी दौरान शव की पहचान कोतवाली गाजीपुर क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी मोहम्मद जावेद (29) पुत्र ईदमें हसन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार युवक 24 मई को सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 27 मई को गाजीपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि 27 मई को दिन में करीब 12 बजे युवक को शिव मंदिर के पास गंगा किनारे देखा गया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि युवक कभी-कभी मानसिक रूप से विचलित हो जाता था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि गंगा नदी में कूदकर जान दी है। शव के दोनों पैर और हाथ के पंजे को किसी जलीय जीव द्वारा क्षतिग्रस्त करने के निशान मिले हैं। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed