{"_id":"6377ca4db696cf3c136c1a24","slug":"body-of-unknown-youth-found-on-railway-line-ghazipur-news-vns684340746","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने किया विरोध सभा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने किया विरोध सभा आयोजन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रवार को लालदारवाजा स्थित पावर हाउस पर विरोध सभा का आयोजन किया। इसमें जिला संयोजक निर्भय सिंह ने बताया कि बिजली कर्मचारियों, अवर अभियंताओं एवं अभियंताओं की न्याय संगत समस्याओं का समाधान किए जाने कि लिए विरोध सभा किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगमों में शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन की स्वेछाचारित विभाग के सेवा नियमों एवं श्रम अधिनियमों और मानवाधिकारों के कानून के इतर कार्मिकों से कार्य लिए जाने, अव्यवहारिक लक्ष्यों के आधार पर समीक्षा कर बड़े पैमाने पर मनमाने ढंग से उत्पीड़न पर आक्रोश जताया।
सह संयोजक अभिषेक राय ने बताया कि सभी बिजली कर्मचारियों एवं अभियंताओं को पूर्व की भांति नौ वर्ष कुल 14 वर्ष एवं कुल 19 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नत पद के समयबद्ध वेतमान प्रदान किए जाए। वही सभी बिजली कर्मियों /सेवा निवृत कर्मियों को कैशलेश इलाज की सुविधा प्रदान सहित इलेक्ट्रिसिटी रिफार्म एक्ट 1999 ट्रांसफर स्कीम 2000 एवं 25 जनवरी 2000 को प्रदेश सरकार एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के मध्य हुए समझौते के अनुसार बिजली कर्मियों को मिल रही रियायती बिजली की सुविधा (एलएमवी-10) पूर्ववत जारी रखी जाए।
वहीं जिला संयोजक निर्भय सिंह ने कहा की 21 नवंबर को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति समस्त जनपद पर शाम तीन बजे से पांच बजे तक विरोध सभा होगी एवं 22 नवंबर को समस्त जनपद मुख्यालय पर जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जाएगा। वहीं 28 नवंबर शाम पांच बजे को समस्त जनपदों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा एवं 29 नवंबर को सुबह आठ बजे से सभी जनपदों पर समस्त विद्युत कर्मचारी एवं अभियंता अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। विरोध सभा में सहायक अभियंता मिठाईलाल, शेखर सिंह जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष रोहित खरवार अवर अभियंता पंकज सिंह, नीरज सोनी, अविनाश सिंह, अमित गुप्ता विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक शिवदर्शन सिंह सहित अन्य विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।