फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of teenager and youth drowned in Ganga found

Ghazipur News: गंगा में डूबे किशोर और युवक का शव मिला

Sun, 04 Jun 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Body of teenager and youth drowned in Ganga found
एनडीआरएफ की टीम सुबह से ही तलाश में जुटी रही, तीसरे की तलाश जारी
विज्ञापन

गेंद को पकड़ने गए किशोर सहित तीन गंगा में थे डूबे
गंगा घाट पर लगी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पत्थर घाट स्थित गंगा नदी के बीच में रेत पर वालीबॉल खेलते समय पानी में गई गेंद को पकड़ने का प्रयास कर रहे एक किशोर के साथ तीन लोग डूब गए थे। घटना के दूसरे दिन रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने किशोर सहित दो के शव बरामद कर लिए। जबकि एक युवक का देर शाम तक पता नहीं चला था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दाेनों के परिजनों के रोने-बिलखने से चीख-पुकार मची रही।
महादेवा निवासी किशन यादव (23), मुकेश यादव (19) और बाराबंगला निवासी सरफराज (17) तीनों पत्थर घाट के सामने गंगा नदी के बीच में रेत पर वालीबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद पानी में चली गई, जिसे पकड़ने के चक्कर में सरफराज गहरे पानी में डूबने लगा था। मित्र को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए शोर मचाते हुए किशन और मुकेश ने भी पानी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

पानी गहरा हाेने की वजह से तीनों गंगा में लापता हो गए थे। घटना के दूसरे दिन रविवार को एनडीआरएफ की टीम तीनों की तलाश में जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद सरफराज का शव सांई मंदिर और मुकेश यादव का शव रजागंज के पास से बरामद हुआ। जबकि किशन यादव का अभी कुछ पता नहीं चला ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि गंगा में डूबे किशोर और एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि एक युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed