फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Body of Missing Worker Found in School Ruins Murder Alleged Road Blocked

Ghazipur News: स्कूल के खंडहर में लापता मजदूर का मिला शव, हत्या का आरोप, लगाया जाम

Thu, 28 May 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Body of Missing Worker Found in School Ruins Murder Alleged Road Blocked
कासिमाबाद-मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित डाही पुलिया के पास चक्काजाम करते लोगों की समझाते पुलिसकर्म
गंगौली। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के धरवा मोड़ से महेशपुर जाने वाले मार्ग पर गंगौली गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित एक खंडहर निजी स्कूल में बुधवार सुबह तीन दिन पूर्व घर से लापता एक मजदूर का शव मिला। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे के शरीर पर चाकू और जलने के निशान थे। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 9:30 बजे कासिमाबाद-मुहम्मदाबाद मार्ग स्थित डाहीं पुलिया के पास जाम लगा दिया। सीओ अनुभव राजर्षि और तहसीलदार कौशल चौरसिया ने लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि हसनपुर गांव निवासी गोविंद राम ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटे बालालखंदर (18) 24 मई को दोपहर 12 बजे टेंट लगाने के लिए घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब सात बजे किसान खेत की ओर गए तो खंडहर बने निजी स्कूल के पास से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद पता चला कि गंगौली गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित बंद पड़े निजी स्कूल में एक शव पड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर चाकू के निशान थे और ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया गया है। मृतक के सिर के बाल भी कमरे में उखड़े पड़े मिले। बालालखंदर तीन भाइयों में सबसे छोटा था। प्रभारी निरीक्षक राज नारायण ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्या के बाद शव वहां फेंका गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed