{"_id":"65a82ed11a33c5fd220402e5","slug":"body-of-army-soldier-reached-home-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-9476-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सेना के जवान का घर पहुंचा पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सेना के जवान का घर पहुंचा पार्थिव शरीर
विज्ञापन
जमानिया नगर के हरपुर निवासी और सेना में जवान जितेंद्र यादव का पार्थिव शरीर बुधवार को पैतृक घर ले आया गया। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जितेंद्र यादव (46) असम राइफल्स नागालैंड में हवलदार पद पर तैनात थे। परिजनों के मुताबिक जितेंद्र यादव पिछले दिनों गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए थे। मंगलवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को हरपुर लाया गया।
जहां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए आसपास के गांव से भी लोग पहुंचे। हर कोई एक झलक पाने के लिए बेताब दिखा। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार जमानिया के बलुआ घाट पर किया जाएगा।
विज्ञापन
जितेंद्र यादव अपने पीछे अपने दो बेटे और पत्नी को छोड़ गए। जमानिया नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता, बसंत यादव, रजनीकांत, संजीत यादव दीपक यादव, शिवबचन यादव आदि ने शोक जताया।