फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Board schools got the amount of sports material

परिषदीय स्कूलों को मिली खेल सामग्री की धनराशि

Thu, 03 Feb 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Board schools got the amount of sports material
शिक्षा विभाग अब परिषदीय स्कूलों के बच्चों को खेलों में भी दक्ष बनाने की प्रक्रिया में जुट गया है। इसके तहत विभाग की ओर से निर्धारित की गई धनराशि भी प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। अब इस धनराशि के द्वारा खरीदी गई खेल सामग्रियों के जरिये बच्चों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देकर उन्हें निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों की कुल संख्या 2269 है। इसमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक और 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। विभागीय अधिकारियों की माने तो खेल सामग्री खरीदने के लिए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार और उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के लिए दस-दस हजार के हिसाब से धनराशि दी गई है। खेल सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध मैदान को भी ध्यान में रखा जाएगा। जबकि खरीद करने वाली टीम में प्रधानाध्यापक के अलावा शिक्षा समिति के अध्यक्ष, दो जागरूक अभिभावक और व्यायाम शिक्षक शामिल होंगे। विद्यालय स्तर पर समय सारणी बनाकर खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अरुण प्रकाश ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए खेलकूद की सामग्री की खरीद के बाबत एक करोड़ 53 लाख 50 हजार की धनराशि प्राप्त हुई है। इसमें पांच हजार की दर से 1468 प्राथमिक विद्यालयों को 7340000 रुपये और 352 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 3520000 रुपये के अलावा 449 कंपोजिट विद्यालयों के लिए 4490000 रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed