फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Blocks locked on display

तालाबंदी कर ब्लॉकों पर प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर Updated Tue, 09 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Blocks locked on display
सदर ब्लाॅक गेट पर तालाबंदी के बाद प्रदर्शन करते क्षेत्र पंचायत सदस्‍य और प्रमुख।
 क्षेत्र पंचायत के तहत आने वाली कई योजनाओं को ग्राम पंचायत के अधीन  करने से नाराज क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं सदस्यों ने सोमवार को आस्तीन चढ़ा ली। जिले के विभिन्न ब्लाक  मुख्यालयों पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया।  
विज्ञापन

   सदर ब्लाॅक पर आयोजित धरना में वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र  पंचायतों के अधीन विकास के सभी कार्य ठप पड़े हैं। प्रमुख आलोक कुमार, रामकेर यादव, दरोगा यादव, चन्द्रबली, संजय, प्रवीण, कमलेश, मुन्ना, रामदुलारे, पवन, रमेश, रामायण, मनोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


 मुहम्मदाबादः ब्लाॅक प्रमुख रामकृत सिंह यादव के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से 14वां वित्त खत्म करने एवं प्रमुखों के अधिकारों में कटौती किए जाने के विरोध में क्षेत्र पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट में तालाबंदी कर धरना दिया। इससे पूरे दिन क्षेत्र पंचायत में कार्य ठप रहा। धरना में ब्लाॅक प्रमुख रामकृत सिंह यादव ने कहा कि मांग पूरी होने तक ब्लाक प्रमुख संघ अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिये आंदोलन करेगा। मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को दिया गया। धरने में क्षेत्र पंचायत सदस्य शारदा देवी, बब्लू राम, सविता, रामसुख यादव, सदाफल यादव, अजीत सिंह यादव, रमेश सिंह कुशवाहा, पारसनाथ सिंह कुशवाहा, शिवमूरत सिंह कुशवाहा, ममता यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 सुहवलः ब्लाॅक  प्रमुख मुकेश राय ने कहा कि सरकार ने क्षेत्र पंचायतों के अधीन आने वाले 14वें वित्त की हिस्सेदारी-अधिकार को  समाप्त कर उसे ग्राम पंचायत में निहित कर दिया जिससे क्षेत्र पंचायतों  के अधीन होने वाले सभी कार्य ठप पड़े हैं जिसके अभाव में जन आकांक्षाएं  पूरी नहीं हो पा रही हैं। इस दौरान रामबली  यादव, जयशंकर राय, रजनीश पांडेय, गुड्डू राजभर, नरेंद्र चौधरी, प्रिंस अली उर्फ सलीम आदि रहे। 


 भदौराः ब्लाॅक प्रमुख  प्रतिनिधि रमाशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अगर अपना यह फैसला वापस लेकर मनरेगा, चौदहवें वित्त के कार्यो को क्षेत्र पंचायत  निधि में सम्मिलित नहीं किया तो क्षेत्र पंचायत सदस्य सड़क  पर उतरने को बाध्य होंगे। औरंगजेब खान, विरेंद्र यादव, मनीष सिंह, खालिद खान, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र राम आदि मौजूद रहे। देवकलीः ब्लाक प्रमुख  प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव के नेतृत्व में मुख्यालय में तालाबंदी कर केंद्र सरकार की तरफ से ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकारों में कटौती  किए जाने का विरोध किया गया। इससे पूरे दिन कार्य बाधित रहा। सुग्रीव यादव, जितेंद्र, बालक यादव, गया बिंदु, बिरही, बसंत बिन्दु, दीपक सिंह, अरविंद सिंह, पखंडी कनौजिया आदि मौजूद थे। सादात ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।  अनिल सिंह, बालगोविंद राय, विजय कुमार सिंह, रमेश सिंह, महेन्द्र गिरी, शिवशंकर जायसवाल, लालचंद्र चौहान आदि उपस्थित थे। जखनियाः ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय  में ताला बंद कर दिया। जितेंद्र प्रताप सिंह, राधिका देवी, उषा देवी आदि उपस्थित रहीं। 



मरदहः ब्लाॅक प्रमुख संघ एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने धरना-प्रदर्शन  किया। मांगों को  लेकर ब्लाक मुख्यालय के मुख्य द्वार पर ताला बंदी कर प्रर्दशन किया। इस मौके पर प्रवीण पटवा, नितेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा,  संजय विक्रम सिंह, विजय यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख निधि सिंह कुशवाहा एवं संचालन राजू यादव ने किया।भांवरकोलः ब्लाॅक मुख्यालय पर हुए तालाबंदी और धरना प्रदर्शन में ब्लाक प्रमुख अंजू यादव, धर्मेंद्र कुशवाहा, ललिता देवी, शिवदरस, भीम, रेनू देवी, मेनका यादव, रामजी राय, हरिशंकर राय, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed