फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Block Public Health Unit will be built at eight CHCs with Rs 3.90 crore

Ghazipur News: 3.90 करोड़ से आठ सीएचसी पर बनेगी ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Tue, 30 Jul 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Block Public Health Unit will be built at eight CHCs with Rs 3.90 crore
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में चिकित्सकीय सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कवायद तेज हो गई है। आठ ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 3.90 करोड़ से अधिक रुपये से ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण होगा। भदौरा व सैदपुर को छोड़कर प्रत्येक पर 48.29 लाख रुपये खर्च होंगे। यहां जांच व उपचार के साथ- साथ बीमारियों की रोकथाम व नियमित टीकाकरण के साथ अन्य कार्यक्रमों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एक ही छत के नीचे जांच और इलाज की सुविधा गांव के लोगों को उपलब्ध कराई जा सके, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है। आठ ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण कराया जा रहा है। दो सीएचसी भदौरा व सैदपुर को छोड़कर हर सीएचसी को 48.29 लाख से भवन निर्माण के साथ जांच एवं उपचार की सुविधा से लैस किया जाएगा। जबकि भदौरा में 53.72 लाख व सैदपुर में 47.22 लाख में भवन बनेंगे। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें ब्लॉक स्तर से ही चिकित्सकीय सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित होने से ग्रामीण इलाकों के मरीजों को उपचार के लिए इधर- उधर नहीं भटकना पड़ेगा। तत्काल उपचार मिलेगा। साथ ही गंभीर मरीजों को यहां से तत्काल हायर सेंटर रेफर हो सकेंगे। - डा. देश दीपक पाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के साथ पैरामेडिकल स्टाफ होंगे तैनात
हेल्थ यूनिट के साथ ही लैब का भी निर्माण होगा। यहां डॉक्टर से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ तैनात होंगे, जो मरीजों इलाज मुहैया कराएंगे। दवा, पैथोलॉजी और दूसरी जांच की सुविधा उपलब्ध होगी। टीकाकरण के साथ नियमित चलने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी भी मिलेगी। इसके साथ ही बीमारियों के नियंत्रण और रोकथाम के उपायों के बारे में बताया जाएगा।

हायर सेंटर होंगे रेफर
ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट से गंभीर मरीजों को सीधे हायर सेंटर रेफर किया जा सकेगा। अब तक सीएचसी-पीएचसी से गंभीर मरीजों को मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर करने की बाध्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed