फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Black tape dam health workers demonstrated against the transfer policy

स्थानांतरण नीति के विरोध में काला फीता बांध स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रदर्शन किया

Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Black tape dam health workers demonstrated against the transfer policy
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रथम चरण आंदोलन के तहत बुधवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यालयों में काला फीता बांधकर काम करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थानांतरण नीति पर घोर विरोध जताया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 25 जुलाई को सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इसके बावजूद मांगें पूरी न होने पर 26 से 30 जुलाई तक सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दो घंटे कार्य बहिष्कार कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य केंद्र बिरनो, अंधऊ, मेदनीपुर, जमानियां, गाजीपुर, मुहम्मदाबाद, जंगीपुर, मरदह के अलावा अन्य अस्पतालों में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण नीति में घोर लापरवाही को लेकर 14 जुलाई को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को अवगत कराया गया था कि 19 जुलाई तक अगर गलत तरीके से किए स्थानांतरण को वापस नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलनरत होंगे। इसके बावजूद परिषद के पत्र पर कोई विचार नहीं किया गया। इसे लेकर प्रथम चरण का आंदोलन शुरू किया गया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों का नियम के विरुद्ध स्थानांतरण किया गया है। पटल परिवर्तन के नाम पर कर्मचारियों का स्थानांतरण एवं शोषण किया गया है। बहुत से कर्मचारियों का स्थानांतरण 50 से 100 किलोमीटर दूरी पर कर दिया गया है, जो गलत है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव, ओंकारनाथ पांडे, अरविंद कुमार सिंह, राकेश पांडेय, आलोक राय, बालेंद्र त्रिपाठी, विनोद पांडे, गोविंद, अभय सिंह, रामधनी, राजेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed