फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Black marketing of tickets revealed in raids

छापेमारी में टिकट की कालाबाजारी का खुलासा

Tue, 05 Nov 2019 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of tickets revealed in raids
गाजीपुर/करंडा। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी ऋषि पांडेय के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने करंडा थाने के बड़सरा बाजार स्थित एक कंप्यूटर की दुकान में छापेमारी की। वहां से नौ ई-टिकट, एक लैपटॉप, प्रिंटर, डेस्कटॉप, मोबाइल संबंधित केबिल और नगद एक लाख दो हजार 60 रुपये के साथ कंप्यूटर संचालक समेत दो लोगों को उठा लिया है। रेलवे पुलिस की छापेमारी से चहुंओर अफरा-तफरी मच गई। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर पंकज कुमार बाजार में स्थित अपनी दुकान पर बैठा था, तभी दो बोलेरो से लगभग दर्जन भर पुलिस कर्मी आ पहुंचे और पंकज की दुकान में घुस गए। थोड़ी देर बाद भीड़ बढ़ने पर मामला बिगड़ता देख रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि रेल टिकट बुकिंग में हेराफेरी करने का आरोप है। इसे लेकर विजिलेंस की टीम पूछताछ के लिए ले जा रही है। पुलिस ने बताया कि पंकज ने अपने निजी आईडी से इस वर्ष 61 टिकट बुक किए हैं। यह निजी आईडी का व्यावसायिक इस्तेमाल है, जो असंवैधानिक है। विजिलेंस टीम ने पंकज के साथ उसके दो कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और आलमारी में रखे पैसे और कागजात आदि लेती गई। बाजार के लोगों का कहना है कि पंकज बहुत मृदुभाषी और सुशील स्वभाव का सज्जन व्यक्ति है। हम लोगों को नहीं लगता कि वह किसी अपराध में संलिप्त हो सकता है। छापेमारी करने वाली टीम में रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक उदय राज, निरीक्षक नरेश कुमार मीणा के साथ, उप निरीक्षक अरविंद कुमार और कांस्टेबल श्रीराम मिश्रा आदि शामिल रहे। टीम ने संयुक्त रूप से रेलवे ई- टिकटों की कालाबाजारी करने वाले की धरपकड़ में बाजार बड़सरा थाना करंडा में पंकज स्टूडियो के स्वामी पंकज गिरी पुत्र जनार्दन गिरी निवासी दीनापुर थाना करंडा को नौ ई-टिकट के साथ पकड़ा जिसकी कीमत 16195 रुपये है। पुलिस ने बताया कि दुकान से एक लैपटॉप, प्रिंटर, डेस्कटॉप, एक मोबाइल संबंधित केबिल और नगद एक लाख दो हजार 60 रुपये के साथ कंप्यूटर संचालक समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। उसके द्वारा पांच फर्जी पर्सनल आईडी भी बनी पाई गई है। अभियुक्त के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टीम में दारोगा गुलाब सरोज, संजय राय, सुमित खरवार, विकाश पांडेय, नागेंद्र, वासुदेव सिंह, रामबहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed