फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP workers burnt effigy of Chinese President

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति पुतला फूंका

Wed, 17 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
BJP workers burnt effigy of Chinese President
शहर के सकलेनाबाद में चीन का पुतला फूंकते जद यू के कार्यकर्ता। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर आम जन के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों की त्योरी चढ़ी हुई है। बुधवार को जद (यू) के कार्यकर्ताओं ने शहर के सकलेनाबाद स्थित कार्यालय के पास चीन तथा बहेरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर रोष का इजहार किया।
विज्ञापन

जद (यू) के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार तिवारी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सरकार चीन के साथ हुए हर तरह के करार को तोड़ दे। चीनी सामान पर पूर्णत: प्रतिबंध लगे। चीन ने हमेशा धोखेबाजी का काम किया है। उसकी नापाक हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। चीन को सबक़ सिखाया जाना चाहिए। पुतला दहन के समय राजेश श्रीवास्तव, योगेंद्र कुशवाहा, जब्बार राईनी, मनीष पटवा, परवेज राईनी, सुनील सिंह, विनय तिवारी, इरशाद अहमद, शेषनाथ यादव, श्यामजी गुप्ता, मिंटू, विप्लव कुमार वाल्मीकि, मनोज श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। खानपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बहेरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंककर विरोध जताया। वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश पाठक ने कहा कि इस दुस्साहस को सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर कमलेश सिंह पिंटू, तूफानी बिंद, लालबहादुर यादव, हरिनाथ पाल, शकुंतला देवी, रामराज राजभर आदि उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कमेटी केकार्यालय पर आयोजित शोक सभा में अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि चीन हमेशा दोगली राजनीति करता है। उसकी कथनी और करनी में अंतर है। इस अवसर पर रविकांत राय, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, पंकज दुबे, शफीक अहमद, अजय कुमार श्रीवास्तव, कुसुम तिवारी, लालसाहब यादव, मिलिंद्र सिंह उर्फ नन्हे, राजेंद्र भारती, विद्याधर पांडेय, जनक कुशवाहा, हामिद सिद्दीकी, राजेश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, मनोज, देवानंद यादव, ज्युत यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed