फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP workers accused of cancellation of license for not giving money

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैसा नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त करने का आरोप लगाया

Mon, 30 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
BJP workers accused of cancellation of license for not giving money
मुहम्मदाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं के असलहों के लाइसेंस निरस्त हो जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अपराधियों व माफियाओं के खिलाफ चलाये गये अभियान के अंतर्गत बहुत से अपराधियों के लाइसेंस निरस्त किये गये। लोगों का आरोप है कि इस आदेश को स्थानीय पुलिस ने अवसर मे तब्दील कर लिया और असलहा का लाइसेंस जांच के नाम पर जमकर अवैध वसूली किया। जो लोग पैसा नहीं दिये पुलिस ने उनके विरुद्ध रिपोर्ट भेजकर जिलाधिकारी से उनका लाइसेंस निरस्त करा दिया।
विज्ञापन

नगर में 26 अप्रैल 2004 को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के समय अपराधियों द्वारा गोलीबारी की गई थी जिसमे एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत व कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे। गोलीबारी के शिकार हुए युसुफपुर बाजार निवासी भाजपा कार्यकर्ता योगेंद्र गुप्ता व राजू गुप्ता को सुरक्षा की दृष्टि से सपा सरकार ने रिवाल्वर का लाइसेंस प्रदान किया था। जिसका समय-समय से नवीनीकरण होता रहा। दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2010 के बाद कभी कारतूस भी नहीं खरीदा था। लाइसेंस जांच के समय दोनों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के तत्कालीन एस एस आई को सत्तारूढ़ दल का कार्यकर्ता होने के अभिमान मे खुश नहीं किये जिससे नाराज एसएसआई ने कारतूस का हिसाब न देने का रिपोर्ट लगा दिया और जिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं मे जबर्दस्त प्रतिक्रिया हुई। योगेन्द्र गुप्ता और राजु गुप्ता का कहना है कि हम लोगों के ऊपर 107/16 का भी कोई केस नहीं होने के बावजूद और प्रदेश में अपने ही दल की सरकार में लाइसेंस का निरस्त किये जाने से हम सभी भाजपा कार्यकर्ता आश्चर्य चकित हैं। भाजपा की सरकार में भाजपा के नाम पर गोली खाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के असलहो का लाइसेंस निरस्त हो जाने से नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं मे आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल अशेष नाथ सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर असलहों के लाइसेंस की जांच कराई गई। जिन पर पुराने मुकदमे थे या जिनके कारतूस के हिसाब में अनियमितता पाई गई उनका लाइसेंस निरस्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed