फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP took out a silent procession in the city on Partition Horror Remembrance Day

Ghazipur News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने शहर में निकाला मौन जुलूस

Fri, 15 Aug 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP took out a silent procession in the city on Partition Horror Remembrance Day
शहर के महुआबाग चौराहा के पास से निकलते भाजपा की  मौन जुलूस यात्रा में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर - फोटो : संवाद
गाजीपुर। चौदह अगस्त 1947 को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला सूचना कार्यालय की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन ऑडिटोरियम परिसर में किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने लगाई गई प्रदर्शनी देखी। इस अवसर पर जिला उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र प्रवीण मौर्या, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पयर्टन सूचना अधिकारी आरके मौर्या आदि उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस, विभाजन विभीषिका से संबंधित विषयों पर प्रदर्शनी तथा संगोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत हाॅल में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि इस विभाजन ने विश्व के इतिहास का सबसे बड़ा विस्थापन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन की पीड़ा और संघर्षों की यादों को जीवंत रखने, आने वाली पीढि़यों को बताने के लिए 14 अगस्त 2021 से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की शुरुआत की। नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने विभाजन विभीषिका के भुक्त भोगी अपने दादा से सुने संस्मरण को बताया। जिला पंचायत हाल में विभाजन की विभीषिका से संबंधित वीडियो (डाक्यूमेंट्री) फिल्म भी दिखाई गई। इससे पहले भाजपा की ओर से आमघाट स्थित महात्मा गांधी पार्क से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद सरजू पांडेय पार्क तक मौन जुलूस निकाला गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, रामतेज पांडेय, बृजेंद्र राय, विजयशंकर राय, पारसनाथ राय, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed