फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP people burnt the effigy of Rahul Gandhi, expressed displeasure over the statement

Ghazipur News: भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, बयान पर जताई नाराजगी

Tue, 02 Jul 2024 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP people burnt the effigy of Rahul Gandhi, expressed displeasure over the statement
गाजीपुर। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बहुसंख्यक समाज के संबंध में दिए गए बयान को लेकर भाजपा में आक्रोश है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कचहरी तिराहे पर उनका पुतला फूंका। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला ने कहा कि देश के सदन में राहुल गांधी ने जो हिंदुओं के खिलाफ बयान दिया है, वह निश्चित तौर से काफी निंदनीय है। राहुल गांधी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्ष संविधान की तो बात करता है, लेकिन संविधान के विपरीत जाकर किये गये आचरण से राहुल गांधी ने देश की संसद का अपमान किया है। उसके लिए सदन से ही नहीं बल्कि पूरे देश से उनको माफी मांगनी होगी। सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को राहुल गांधी के इस बयान से काफी पीड़ा हुई है और वह इसका जवाब भी समय आने पर देंगे, अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ जन आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अविनाश सिंह, विवेकानंद राय, हर्षित सिंह, चंदन बिंद, गौरव श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की प्रतिक्रिया मंगलवार को सामने आई। उन्होंने कहा कि एक अंग्रेज की ओर से स्थापित कांग्रेस पार्टी कभी भी सनातन समर्थक नहीं हो सकती है। मैं सभी सनातनी मंदिर प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि राहुल गांधी को किसी भी मंदिर में प्रवेश न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed