{"_id":"633c7afb1660a8551d0381fd","slug":"bjp-member-s-arrest-caught-fire-ghazipur-news-vns6776222140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सभासद की गिरफ्तारी ने तूल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सभासद की गिरफ्तारी ने तूल पकड़ा
विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका परिषद के मनोनीत भाजपा सभासद जयप्रकाश गुप्ता को पुलिस द्वारा गोकशी संरक्षण का आरोप लगाते हुए जेल भेजने को लेकर भाजपा नेता मुखर हो गए है। मंगलवार को नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर पुलिस की संदिग्ध भूमिका बतलाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही कहा कि सभासद के विरुद्ध लगाए गए आरोप संबंधित साक्ष्य एसपी से मांगे गए थे जो अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। इस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई आश्वासन दिया। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने जिला कारागार में सभासद से मुलाकात कर पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ सहयोग करने का भरोसा जताया।
पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय ने बताया कि नगर पालिका परिषद के मनोनीत भाजपा सभासद और पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता लगातार स्थानीय मुद्दों के साथ, गोकशी, गोतस्करी, भ्रष्टाचार और दलाली के खिलाफ लड़ते हैं। आरोप लगाया कि कोतवाल वंदना सिंह, सीओ जमानिया विजय आनंद शाही और एसडीएम भरत भार्गव द्वारा फर्जी ढंग से गोकशी के मुकदमे में उन्हें फंसाकर बीते 30 अक्टूबर को जेल भेज दिया। इस कार्रवाई का अंदेशा जयप्रकाश गुप्ता को पूर्व में भी थी। इसकी शिकायत उन्होंने एसपी को कई पत्र भेजकर की थी।
सभासद को जेल भेजे जाने के बाद जमानिया में पुरानी रामलीला समिति ट्रस्ट के धर्मशाला के ताले को तोड़वाकर उसमें रखे साथ सज्जा का सामान निकलवाकर नई समिति गठन करा कर उसी के नेतृत्व में हरि कीर्तन कराया और दूसरे दिन विरोधी खेमे को पक्ष में लेकर रामलीला का मंचन भी कराया। मंच पर माफिया मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार जो वर्तमान में जमानिया नगर पालिका परिषद का चेयरमैन भी हैं से मंच पर भगवान राम की आरती कराई ।
विज्ञापन
दो अक्टूबर को तहसील मुख्यालय पर स्थित रामलीला समिति के विवादित भूमि को कब्जा करने की नियत से खुदाई शुरू कर दी गई। शिकायत पर गड्ढे को एसडीएम ने पटवा दिया। यह सभी घटनाक्रम यह साबित करता है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीएम जमानिया ने भाजपा सभासद को सुनियोजित ढंग से फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा है, जिससे उनकी छवि खराब हो सके और रामलीला की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा किया जाए। पूर्व प्रदेश मंत्री ने कहा कि कोतवाल वंदना सिंह अपना दल से आए हुए नील रतन सिंह पटेल भाजपा विधायक की पत्नी हैं। जिसके प्रभाव में जमानिया के मूल भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। जबकि इनका स्थानांतरण आजमगढ़ हो चुका है। लेकिन उन्हें रिलीज नहीं किया गया। चेताया कि अगर जिला प्रशासन द्वारा न्याय नहीं मिला तो सभासद को न्याय दिलाने के लिए सभी लोग प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र राय, भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
0000000
इनसेट
नौ अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे जिलाध्यक्ष
गाजीपुर। सभासद के प्रकरण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश जमानिया के स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं अधिकारियों के प्रति बढ़ता जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता कर नौ अक्टूबर को मिलकर वार्ता करने का समय लिया है।