नंदगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा की ओर से आत्मनिर्भर भारतऽ सप्ताह मनाया जा रहा है। पांचवें दिन मंगलवार को सदर विधानसभा के सदर पश्चिमी, नंदगंज, करंडा तथा गाजीपुर नगर मंडल में प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने सहेड़ी, नंदगंज, बड़सरा एवं टैक्सी स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि संवाद एवं कार्यक्रम के माध्यम से संगठन का जनता से समन्वय स्थापित होता है। संगठन मजबूत बनता है। उन्होंने कहा की किसानों के सम्मान और आर्थिक उत्थान के लिए सरकार ने मजबूत कदम उठाकर बिचौलियों को झटका देने का काम किया है लेकिन विपक्ष भ्रम फैलाकर किसानों का हितैषी बनना चाहता है। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा की राष्ट्र गौरव के प्रति सम्मान, समृद्धि एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रहे नवनिर्माण में पार्टी के कार्यकर्ताओं का अतुलनीय सहयोग एवं योगदान है। नंदगंज की प्रवास बैठक में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल सदर पश्चिमी की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, नंदगंज में विनीत शर्मा, करंडा में पवन कुमार पांडेय तथा नगर मंडल में अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, प्रो. शोभनाथ यादव, विनोद अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, अमरेश गुप्ता, रासबिहारी राय, अजीत सिंह, रविंद्र श्रीवास्तव, अमरनाथ दूबे, अरविंद कश्यप, अनिल जायसवाल, पारस बिंद, दिनेश सिंह, मुरली कुशवाहा, रामजी बलवंत, मोहन जायसवाल, मुकेश सिंह, जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे। संचालन दीपक सिंह, जगदीश चौहान, शशिकांत गिरी एवं हेमंत त्रिपाठी ने किया।