फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP handed over the reins of the party in the district to a teacher

Ghazipur News: भाजपा ने शिक्षक के हाथ में सौंपी जिले में पार्टी की बागडोर

Sun, 16 Mar 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
BJP handed over the reins of the party in the district to a teacher
जिले में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लगातार हार का सामना कर रही भाजपा ने इस बार नया प्रयोग किया है। पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता और पेशे से शिक्षक ओम प्रकाश राय को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। वह पेशे से एलटी ग्रेड शिक्षक हैं और नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज रेवतीपुर में गणित और विज्ञान विषय पढ़ाते हैं। राय पर अब भाजपा के लिए सियासी समीकरण सेट करने की बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

रेवतीपुर निवासी 57 वर्षीय ओमप्रकाश राय दो भाइयों और तीन बहनों में एक बहन से बड़े हैं। बीएससी बीएड, एमए की डिग्रीधारी राय छात्र जीवन से ही राजनीति में रुचि रखते थे। 1985 में वह सक्रिय राजनीति में आए। वह आरएसएस में खंड कार्यवाह, भाजपा में रेवतीपुर बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, जिला कार्यसमिति सदस्य, एक बार जिला मंत्री, दो बार जिला उपाध्यक्ष और 2015 से अब तक तीन कार्यकाल में पार्टी के जिला महामंत्री पद पर रहे। जनपद की राजनीति को नजदीक से जानने वाले ओम प्रकाश राय के नाम की घोषणा रविवार को दोपहर पार्टी जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने जिला चुनाव अधिकारी राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य की अनुपस्थिति के कारण उनसे टेलीफोन पर वार्ता कर की। इसके बाद भाजपा के निवर्तमान सुनील कुमार सिंह ने नारे लगाते हुए पार्टी के फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य सभा सदस्य डाॅ. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, विजय शंकर राय आदि ने ओपी राय को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed