फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP full of enthusiasm after listening to PM's address

Ghazipur News: पीएम का संबोधन सुनकर जोश से भरे भाजपाई

Wed, 28 Jun 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP full of enthusiasm after listening to PM's address
फोटो-
विज्ञापन


भाजपा बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को भोपाल से प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संबोधित किया
संवाद न्यूज एजेंसी

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं को भोपाल से मंगलवार को वर्चुअल संबोधित किया। जिसे भाजपा के सभी 34 मंडलों में डिजिटल माध्यम से सुना गया। प्रधानमंत्री को सुनकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। वे बीच-बीच में नारेबाजी कर रहे थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह की अगुवाई में मनिहारी प्रथम मंडल में अकरांव डिग्री कॉलेज, अकरांव पर मोदी का उद्बोधन सुना गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज राजभर, ओमकार सिंह,खरभु चौहान, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। गाजीपुर सदर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने बाबा घरभरन दास शिक्षा निकेतन महाराजगंज में एकत्रित होकर जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता और सुरेश बिंद के नेतृत्व में पीएम के संबोधन को टीवी पर देखा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय,दीपक सिंह, मुरली कुशवाहा, अरविंद कश्यप आदि उपस्थित रहे। करंडा मंडल में चहारन चट्टी पर एक निजी आवास पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह और बूथ अध्यक्ष दिनेश जायसवाल के घर उपस्थित बूथ समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री के विचार सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
टोली बनाकर गांव-गांव किया संपर्क
कासिमाबाद। भाजपा मंडल कासिमाबाद प्रथम की ओर से मंगलवार को ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को टीवी के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सुना। वर्चुअल कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ता टोली बनाकर गांव-गांव संपर्क अभियान के लिए निकल पड़े।

इस अवसर पर नंदा राजभर, दीनानाथ ठाकुर, लल्लन चौहान, शिवकुमार गुप्ता, जितेंद्र सिंह, अभय सिंह, रुस्तम परवेज, प्रदीप राम, रामप्रवेश यादव, अभिषेक सिंह, अनुराग ठाकुर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता कासिमाबाद के ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता और संचालन मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed