{"_id":"6478ea061023e4c43c037b24","slug":"bjp-did-senior-worker-dialogue-ghazipur-news-c-20-1-233063-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भाजपा ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भाजपा ने किया वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद
विज्ञापन
मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का नौ साल पूरे होने पर भाजपा की ओर से वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद और सहभोज बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को महाराजगंज में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने की।
कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भाजपा के सब दिन के साथियों की आवश्यकता तथा उपयोगिता सदैव प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समर्पित, संकल्पित तथा संघर्ष भाव को लेकर भाजपा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिनका सदैव यह उद्देश्य रहा कि भारतीय जनता पार्टी परम वैभव पर स्थापित हो, उनका संघर्ष सफल हुआ है।
विज्ञापन
जिन उद्देश्यों को लेकर पार्टी का गठन तथा आप सबने संघर्ष किया वह संघर्ष आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सफलता के शीर्ष पर पार्टी की सोच और सपनों को साकार कर रहा है।
लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय संस्कृति के पुनरोत्थान के साथ साथ देश के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हुए जन कल्याण को लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। जिसके परिणामस्वरूप आज देश की बुनियादी समस्याएं समाप्त और आवश्यकताएं पूरी हो रही है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं भाजपा पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया और बैठक समाप्ति पर सहभोज भी हुआ।
आगंतुकों के प्रति आभार धन्यवाद अच्छेलाल गुप्ता ने तथा संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया। इस अवसर पर बैठक को पुर्व मंत्री डा संगीता बलवंत, सुरेश बिंद, गिरजा शंकर पाण्डेय, अवधेश दूबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।