फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   BJP and SP declared candidates on all seats

Ghazipur News: सभी सीटों पर भाजपा और सपा ने घोषित किया प्रत्याशी

Sun, 16 Apr 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP and SP declared candidates on all seats
नगर निकाय चुनाव को लेकर सपा, भाजपा और कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद सभी आठ नगर निकायों में प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कई प्रत्याशियों ने नामांकन किया तो कई सोमवार को आखिरी दिन नामांकन को लेकर तैयारी में जुटे रहे। भाजपा ने एक बार फिर निवर्तमान अध्यक्ष सरिता अग्रवाल पर भरोसा जताया है। ऐसे में विनोद अग्रवाल और उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल अबकी तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। 2012 से 2017 तक अग्रवाल दंपती का अध्यक्ष पद पर कब्जा रहा है। सपा ने 2012 में निर्दल चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी को नए प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने हामिद अली को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह, भाजपा की ओर से नगर पालिका जमानियां में अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश गुप्ता, मुहम्मदाबाद पालिका परिषद के लिए संदीप गुप्ता, नगर पंचायत सैदपुर के लिए सुशीला सोनकर, नगर पंचायत सादात के लिए प्रमिला यादव, नगर पंचायत जंगीपुर के लिए विजय लक्ष्मी गुप्ता, नगर पंचायत बहादुरगंज के लिए अरविन्द प्रजापति तथा नगर पंचायत दिलदारनगर के लिए अविनाश जायसवाल का नाम घोषित किया गया है। सपा की ओर से नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में रईस अंसारी, नगर पालिका परिषद जमानियां में बीना यादव, नगर पंचायत बहादुरगंज में रेयाज अहमद अंसारी, नगर पंचायत सैदपुर में सरिता सोनकर, नगर पंचायत दिलदारनगर में अजय गुप्ता, नगर पंचायत सादात में सुमन और नगर पंचायत जंगीपुर में नेहा गुप्ता को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस की ओर से आठ निकायों के अध्यक्ष पद के लिए मुहम्मदाबाद से शुकरुल्लाह, पालिका परिषद जमानिया से गायत्री के साथ ही नगर पंचायत दिलदारनगर से मुहम्मद शमीम खान, बहादुरगंज से इरशाद अहमद, जंगीपुर महबूूब निशा तथा सैदपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा सोनकर को घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed