{"_id":"64c55bd0870266efa70f5eaf","slug":"bjp-also-opened-a-front-against-the-deputy-collector-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-1311-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: भाजपा ने भी उपजिलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: भाजपा ने भी उपजिलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोला
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रक सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। भारतीय जनता पार्टी मुहम्मदाबाद नगर और भांवरकोल मंडल के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा।
मुहम्मदाबाद नगर मंडल के अध्यक्ष ओपी गिरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सभासदों ने समाजसेविका मीरा राय के साथ उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना से जहां पूरे देश में गुस्सा है वहीं एक जिम्मेदार अधिकारी द्वारा एक समाजसेविका जो गरीबों की समस्याओं को लेकर उनसे मिलने गई थी को अपमानित कर चैंबर से बाहर कर दिया गया।
यह महिलाओं का अपमान है। ऐसे अधिकारी भाजपा सरकार को बदनाम कर रहे हैं। इनको तत्काल हटाया जाए। भांवरकोल मंडल के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्यों ने पार्टी के जिला मंत्री रविंद्र राय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक दिया।
विज्ञापन
कहा कि उपजिलाधिकारी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएगा। पत्रक देने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव दिनेश वर्मा, भांवरकोल मंडल के अध्यक्ष शशांक राय, जिला पंचायत सदस्य अनिल राय, अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ, रमापति राम शास्त्री, रविशंकर राय, राजेश मिश्रा, रामजी गिरी, सुनील चौधरी, अनूप शर्मा, अमित चौरसिया, संजीव कुमार, पप्पू पांडेय, उमेश पांडेय, मनोज तिवारी, गणेश गुप्ता आदि शामिल थे।