फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   birth ceremany

सामंती ताकतों के लिए लड़े गणेश शंकर विद्यार्थी

Fri, 26 Mar 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
birth ceremany
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पत्रकारिता के पुरोधा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईमानदारी से देश सेवा करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि वह केवल अंग्रेजी राज के खिलाफ ही नहीं लड़े बल्कि देश में व्याप्त सामंती ताकतों और किसानों के दमन, उत्पीड़न की भी लड़ाई जोरदार ढंग से लड़ी। वह सांप्रदायिकता के घोर विरोधी थे। उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान गुलाबलाल श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सुनील दत्त, प्रवीण श्रीवास्तव, मोहन लाल श्रीवास्तव, अरुण सहाय, कमल श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, हर्ष श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, प्रियांशु श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव उपस्थित थे। संचालन शैल श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed