फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women's hospital closed for two years; memorandum submitted to CM seeking its reopening.

Ghazipur News: महिला अस्पताल दो साल से बंद, फिर से शुरू कराने के लिए सीएम को सौंपा पत्रक

Wed, 30 Sep 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Women's hospital closed for two years; memorandum submitted to CM seeking its reopening.
सैदपुर में बंद पड़ा बदहाल राजकीय महिला चिकित्सालय। संवाद
सैदपुर। करीब 40 हजार आबादी वाले नगर का एकमात्र राजकीय महिला चिकित्सालय करीब दो वर्षों से बंद है। भवन की खराब हालत के कारण बंद किए गए इस अस्पताल के चलते नगर और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं को इलाज और प्रसव के लिए गाजीपुर या वाराणसी का रुख करना पड़ रहा है। खासकर प्रसव पीड़ा की स्थिति में परिजनों को करीब 40 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग के बीच 22 सितंबर को पूर्व विधायक भोनू सोनकर ने अस्पताल को दोबारा चालू कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात कर पत्रक दिया है। जिसमें पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से सैदपुर महिला चिकित्सालय को पुनः चालू और क्रियाशील कराने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, स्थानीय नागरिक शिवम वर्मा, वीरेंद्र चौबे, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और विपिन जायसवाल ने अस्पताल को दोबारा शुरू कराने के साथ ही जर्जर भवन और कर्मचारियों के आवास के पुनर्निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 साल तक महिलाओं के लिए रहा सहारा
स्थानीय लोगों के अनुसार सैदपुर राजकीय महिला चिकित्सालय की स्थापना 1970 के दशक में हुई थी। अस्पताल के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने आबादी और मुख्य बाजार के बीच अपनी एक एकड़ से अधिक निजी भूमि अस्पताल के लिए दी थी।

जर्जर भवन ने बंद करा दी स्वास्थ्य सेवा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि भवन की हालत ठीक नहीं होने के कारण शासन के निर्देश पर सैदपुर महिला चिकित्सालय को बंद किया गया है। जनभावनाओं को देखते हुए अस्पताल को दोबारा शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed