फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riding youth dies after colliding with Nilgai

Ghazipur News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 06 Feb 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with Nilgai
सिधागरघाट-बरेसर मार्ग स्थित बेरूकही गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने घायल चाचा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। एक ही बाइक से तीनों लोग वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

बरेसर थाने के जगदीशपुर गांव निवासी चंदन कन्नौजिया (35) पिता मदन कन्नौजिया (65) और चाचा सुदर्शन कन्नौजिया (60) को बाइक से लेकर बलिया जनपद के भीमपुरा थाने के बेलोली गांव शादी में शामिल होने जा रहे थे। बेरुकही गांव के पास अचानक नीलगाय सड़क के बीचोबीच आ गई। पशु को देखकर चंदन घबरा गया और बाइक टकरा गई। हादसे में चंदन कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर पीछे से आ रहे वाहन चालकों और राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर घायलों को सीएचसी भेज दिया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर सुदर्शन कन्नौजिया को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि मदन कन्नौजिया का उपचार चल रहा है।

अस्पताल में पुत्र का शव देख मां छमनी देवी और पत्नी मीना दहाड़े मारकर बिलखने लगीं। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed