{"_id":"635ac93e9ebbd02bd2181e9e","slug":"bike-riding-aunt-nephew-dies-due-to-scorpio-collision-ghazipur-news-vns680874281","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत
विज्ञापन
नगर कोतवाली के नसीरपुर चौराहा के पास स्कार्पियो की टक्कर से बुधवार की रात बाइक सवार चाची-भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग रोते-बिलखते कोतवाली पहुंचे।
नंदगंज के सिहोरी गांव निवासी सुदामा (28) अपनी चाची अर्चना (34) को उपचार के लिए बाइक से हंसराजपुर लेकर आया था। दवा लेकर देर शाम करीब 7.30 बजे दोनों जैसे ही नसीरपुर चौराहा के पास पहुंचे तभी वाराणसी से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार चाची और भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर स्कार्पियो डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। तब -तक चालक एवं सवार लोग स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग रोते बिलखते कोतवाली पहुंच गए। इस संबंध में कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता रामबदन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्कार्पियो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
सुदामा का अंतिम संस्कार, हादसे से परिवार बिखरा
गाजीपुर। नंदगंज के सिहोरी गांव के सुदामा और चाची अर्चना की दवा लेकर लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत से पूरा परिवार टूट गया है। सुदामा की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को परिजनों ने सुदामा का अंतिम संस्कार किया लेकिन अभी अर्चना का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। क्योंकि उसका पति सऊदी में नौकरी करता है। वह फ्लाइट से रवाना हो गया जिसकी बृहस्पतिवार देर रात तक घर पहुंचने की संभावना है।
सुदामा अपने दो भाइयों में छोटा था। एक महीने पहले ही वह गुजरात से गांव आया था। उसकी पत्नी सरिता और एक तीन साल की बेटी है। चाची के कहने पर उपचार के लिए बाइक से हंसराजपुर लेकर गया था। दवा लेकर देर शाम करीब 7.30 बजे दोनों जैसे ही नसीरपुर चौराहे के पास पहुंचे उसी दौरान वाराणसी से तेज रफ्तार आ रही स्कार्पियों की टक्कर से दोनों हादसे का शिकार हो गये। एक ही परिवार के दो सदस्यों के हादसे का शिकार हो जाने से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा है। सुबह से गांव वालों और रिश्तेदारों का घर पर जमावड़ा लगा है। लोग परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे।