फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike riders were running away after snatching mobile, one arrested

Ghazipur News: मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बाइक सवार, एक गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bike riders were running away after snatching mobile, one arrested
गहमर। करहिया-मनिया मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाश मंगलवार की रात एक किसान का मोबाइल छीनकर भाग रहे थे। आसपास के लोगों ने दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बकैनिया निवासी सतीश सिंह रात 10 बजे पतेला भोजहा स्थित अपने खेत में नहर का पानी भर रहे थे। कुछ देर बाद वह करहिया-मनिया मार्ग स्थित एक निजी बोरिंग के पास सड़क की पटरी पर बैठ गए।
विज्ञापन

इसी दौरान मनिया से करहिया की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन बदमाश आकर रुके। दो बदमाश बाइक से उतरे और किसान का मोबाइल छीनकर भागने लगे। किसान के शोर मचाने पर लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया। हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक फिसल गई और वे सड़क पर गिर गए। बाइक छोड़कर तीनों बदमाश खेतों से होकर भागने लगे। इसमें से एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। लोगों ने बदमाश को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान दिलदारनगर थाने के रक्सहा निवासी अमन राम के रूप में हुई है। थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed