फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   bike riders mask men 50 thousand looted from Fino Bank franchisee in ghazipur up

यूपी: फिनो बैंक की फ्रेंचाइजी से 50 हजार की लूट, बाइक सवार नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम

Tue, 07 Sep 2021 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Sep 2021 07:00 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के सिधार चट्टी गांव के पास दुकान में तमंचा सटाकर नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया है। संचालक अपने छोटे भाई को दुकान में छोड़कर खाना खाने घर चला गया। इसी दौरान दो बाइक पर आए बदमाशों ने रुपये लूट लिए।

विज्ञापन
bike riders mask men 50 thousand looted from Fino Bank franchisee in ghazipur up
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मंगलवार दोपहर पांच नकाबपोश लुटेरों ने फिनो बैंक फ्रेंचाइजी से 50 हजार रुपये लूट लिए। एसपी डॉ. ओपी सिंह ने भी मौका मुआयना कर घटना के बारे में पूछताछ की।

विज्ञापन


गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के सिधार गांव निवासी चितरंजन कुशवाहा और उनके भाई गौतम कुशवाहा घर के पास ही फिनो बैंक की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। चितरंजन ने बताया कि दोपहर एक से दो बजे तक खाना खाने के लिए दुकान बंद की जाती है। मंगलवार को ग्राहक ज्यादा होने के कारण दुकान बंद नहीं की और छोटे भाई गौतम कुशवाहा को दुकान में छोड़कर वह खाना खाने घर चले गए।
विज्ञापन


इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश लुटेरे पहुंचे। दो दुकान के बाहर बाइक चालू कर खड़े रहे और तीन अंदर चले गए। दुकान में घुसे लुटेरों ने तमंचा सटाकर 50 हजार रुपये लूट लिए और बाइक से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लुटेरों की दोनों बाइक बिना नंबर की थीं। जानकारी होते ही सीओ भुड़कुड़ा गौरव कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए और छानबीन शुरू की। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह भी पहुंचे और घटना के बारे में पूछताछ की। 

क्षेत्राधिकारी (भुड़कुड़ा) गौरव कुमार ने बताया कि टीम गठित कर आरोपियों को चिह्नित करने का क्रम शुरू हो गया है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed