फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider's leg severed in accident serious

Ghazipur News: हादसे में बाइक सवार युवक का कटा पैर, गंभीर

Fri, 24 Apr 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's leg severed in accident serious
भड़सर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के बैजू पुलिया के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर बुधवार रात गाजीपुर की ओर से आ रही बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बिरनो थाना क्षेत्र के अरखपुर निवासी संतोष राम (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका बायां पैर घुटने के पास से कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया, जबकि वाहन का नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही गिर गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जंगीपुर थानाध्यक्ष शिवमणि त्रिपाठी ने बताया कि घायल का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed