फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider teenager killed in vehicle collision, another injured

Ghazipur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दूसरा घायल

Wed, 05 Apr 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike rider teenager killed in vehicle collision, another injured
सुहवल। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के साईतबांध के पास ताड़ीघाट- बारा नेशनल हाइवे पर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तेजमल राय पट्टी निवासी प्रीतम गुप्ता (16) अपने मित्र राजू (17) के साथ बाइक से गाजीपुर जा रहा था। साईतबांध के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जब-तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर गंभीर रूप से घायल दोनों किशोर सड़क पर अचेत पड़े थे। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोग ग्रामीण की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान प्रीतम गुप्ता की मौत हो गई। जबकि राजू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां सोनी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। पिता जोखन साह गांव पर ही मिठाई की दुकान चलाकर परिवार का किसी तरह जीविकोपार्जन करते हैं।
विज्ञापन

मां बोली थी कि मत जाओ गाजीपुर
बिलख रही मां सोनी ने बताया कि मैंने मना किया था कि गाजीपुर मत जाओ, किसी दूसरे दिन चले जाना, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। वह बात को इंकार कर जल्दी आने की बात कह बाइक लेकर चल दिया। इस संबंध में रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने के बाद फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed