फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider returning from wedding ceremony dies in road accident

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

Mon, 14 Dec 2020 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from wedding ceremony dies in road accident
करंडा। थाना क्षेत्र के सोनहरिया गांव के मुख्य गेट के पास रविवार की रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घर में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इलाके के मठिया चांड़ीपुर गांव निवासी आलोक यादव (24) बाइक से मैनपुर गांव ननिहाल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात वह घर लौट रहा था। सोनहरिया गांव के गेट के पास अज्ञात वाहन के धक्के से वह सड़क के गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने से पर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ हादसे की जानकारी परिजनों को दी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। वह दिल्ली में रहकर निजी कंपनी में काम करता था। अभी दस दिन पूर्व ही घर आया था। सूचना के बाद पत्नी रीता देवी का रो-रो कर स्थिति खराब थी। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने बताया कि वाहन को चिह्नित करने के साथ चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed