फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider dies due to truck collision, youth injured

ट्रक के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत, युवक घायल

Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to truck collision, youth injured
सड़क हादसे में मृत युवक का शव जिला अस्पताल से लेकर मर्चरी हाउस जाती नोनहरा थाना पुलिस। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
स्थानीय थाना क्षेत्र के रजादी गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक तलवल मोड़ के पास ट्रक खड़ा कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चिलार गांव निवासी राजू कुमार (17) अपने मित्र मऊ जिले के मानपुर चिरैयाकोट निवासी राम अवतार पांडेय (20) के साथ गाजीपुर किसी काम से आए थे। सुबह आठ बजे बाइक से वे अपने घर वापस जा रहे थे। गांव की ओर जाने वाले लिंक मार्ग की ओर जैसे बाइक सवार मुड़े, इसी दौरान वाराणसी की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे से बाइक सवार युवक और किशोर उछल कर कुछ दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रजादी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र नाथ सिंह को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां चिकित्सकों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामअवतार का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक तलवल मोड़ पर ट्रक खड़ाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक की मां मीरा के रोने-बिलखने लगी। मृतक के पिता मुन्ना राम ने ट्रक चालक के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed