फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider dies after falling into an 8-foot-deep pit at an underpass under construction

Ghazipur News: निर्माणाधीन अंडरपास पर 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत

Wed, 11 Feb 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling into an 8-foot-deep pit at an underpass under construction
शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास नेशनल हाईवे-124डी पर निर्माणाधीन अंडरपास के गड्ढे में घायल रविं
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। नेशनल हाईवे-124डी पर जलालाबाद स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद चौक के पास निर्माणाधीन अंडरपास के लिए खोदे गए आठ फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार रविंद्र पासवान की माैत हो गई। पिता का आरोप है कि घटनास्थल पर न चेतावनी बोर्ड लगा था और न ही बैरिकेडिंग थी। इस मामले में कार्यदायी संस्था गंगा सागर कंस्ट्रक्शन के अज्ञात ठेकेदार और कर्मचारियों के विरुद्ध दुल्लहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

गांव महेशुआ निवासी शिवचंद पासवान ने तहरीर में कहा कि पुत्र रविंद्र पासवान बाइक से सोमवार शाम करीब सात बजे दुल्लहपुर बाजार से घर की ओर आ रहा था। इसी बीच सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित गड्ढे में औंधे मुंह गिर पड़ा। गिरने से रविंद्र की नाक और मुंह से खून बहने लगा। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता का कहना है कि यदि बेटे को समय पर मदद मिल जाती तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


शिवचंद पासवान का आरोप है कि अंडरपास के उत्तर दिशा में गंगा सागर कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार व कर्मचारियों ने करीब आठ फीट गहरा गड्ढा खोदा था लेकिन वहां पर न बैरिकेडिंग की थी और न ही चेतावनी बोर्ड लगाया था। रात में प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। निर्माण कार्य के चलते यहां पर वाहनों का आवागमन वनवे किया गया है। इसी के चलते यहां पर हादसे होते हैं। दुल्लहपुर के थानाध्यक्ष वागिश विक्रम सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर कार्यदायी संस्था गंगा सागर कंस्ट्रक्शन के अज्ञात ठेकेदार व कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित अभियंता के खिलाफ कार्रवाई के लिए एनएचएआई के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा, क्योंकि सड़क किनारे सुरक्षा को लेकर पहले भी चेताया गया था। इसके बाद भी इस तरह की लापरवाही की गई है। - अविनाश कुमार, जिलाधिकारी।
सऊदी से लौटकर आया था, अब घर में सिर्फ मातम
रविंद्र पासवान पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक के पिता शिवचंद पासवान के अनुसार वह दो माह पहले ही सऊदी अरब से कमाकर लौटकर आया था और घर की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए फिर से काम की योजना बना रहा था। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी सीता सरोज बदहवास हो गई और बार-बार यही कहती रही कि हमार सुहाग के सड़क खा गइल…।
वो बस घर से निकले थे… बोले थे जल्दी लौटेंगे। हमको क्या पता था कि वो आखिरी बार देख रहे हैं। अगर वहां बैरिकेडिंग होती तो आज वो जिंदा होते। -सीता सरोज, मृतक की पत्नी।
यह राष्ट्रीय राजमार्ग 124डी है, फिर भी सुरक्षा शून्य है। जब तक मौत न हो, कोई अधिकारी देखने तक नहीं आता। अब भी बयान देने से कतरा रहे हैं। -सुबच्चन पासवान, जलालाबाद।
मृतक रविंद्र पासवान के मौत का जिम्मेदार एनएचआई 124डी और संबंधित ठेकेदार है, जो निर्माण के लिए गड्ढा खोद दिया, लेकिन टिन शेड से चारों तरफ सुरक्षा घेरा नहीं बनाया, जिससे बाइक सवार के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। -अनिल पांडेय,देवा।
अंडरपास के पास अंधेरा रहता है। गड्ढा इतना गहरा है कि कोई भी गिर जाए तो निकलना मुश्किल है। हमने पहले भी कई बार कहा था कि बैरिकेडिंग लगाओ, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। -विजय बहादुर सिंह,झोटना।

मामले की जांच कराएंगे और देखेंगे कि हमारे साइट पर हादसा हुआ है कि नहीं, इसके बाद ही मैं बयान दे पाउंगा।
-मृत्युंजय यादव, अधिशासी अभियंता, एनएच 124डी
जहां घटना हुई है, वहां पहले से दोनो तरफ सुरक्षा पट्टी लगाने के साथ मिट्टी की दीवार भी बनाई है, जो अभी भी है। साथ ही बैरियर भी लगाया गया है। - आरपी सिंह, जीएम, गंगा सागर कंस्ट्रक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed