फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider dies after being crushed by truck, one injured

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

Sun, 20 Feb 2022 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by truck, one injured
बिरनो। थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के सामने शनिवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से मातमी सन्नाटा फैल गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के जमलापुर निवासी अनुपम यादव और सूरज विश्वकर्मा (28) बाइक से कही किसी कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गए थे। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अनुपम यादव और सूरज विश्वकर्मा बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। इधर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक सूरज विश्वकर्मा के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। जब- तक आस-पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुपम यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed