Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rider died in road accident, traffic jam caused

Ghazipur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की माैत, किया जाम

Sun, 06 Apr 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bike rider died in road accident, traffic jam caused
गाजीपुर। नोनहरा थानाक्षेत्र के सुसुंडी चट्टी पर रविवार की सुबह 9:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अहमदाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और होली पर छुट्टी लेकर घर आया था। नौ दिन बाद उसे वापस अहमदाबाद जाना था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कठमोड़-कासिमाबाद मार्ग जाम कर दिया। सीओ ने समझा-बुझाकर एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

सुसुंडी गांव निवासी विजय शंकर राम (48) सुबह 9:30 बजे बाइक से आरीपुर जा रहे थे। सुसुंडी चट्टी पर कासिमाबाद की ओर से कठवामोड़ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इससे विजय शंकर वाहन सहित सड़क पर दूर जा गिरे। इधर हादसे के बाद चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। नोनहरा पुलिस ने समझाने का प्रयास करने लगी लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सूचना मिलने पर पहुंचे कासिमाबाद सीओ ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया, तब मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्कॉर्पियो की सड़क पर गिरे नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

परिजनों के मुताबिक विजय शंकर का 15 अप्रैल को टिकट था। वह दो भाइयों में छोटे थे। नोनहरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed