फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike rammed into tractor-trolley, Saraf died

Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, सर्राफ की मौत

Thu, 05 Jan 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed into tractor-trolley, Saraf died
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास एनएच-31 पर बृहस्पतिवार की भोर में कोहरे की वजह से बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। हादसे में सर्राफ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते पुत्र की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

आदिलाबाद गांव निवासी कृष्णा वर्मा (25) की शहबाजकुली रेलवे स्टेशन के पास स्वर्ण आभूषण की दुकान थी। बुधवार को कृष्णा वर्मा प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर गांव आने के बजाय किसी कार्यवश गाजीपुर चले गए थे। सुबह चार बजे बाइक से वापस गांव आ रहा था कि कोहरे की वजह से दिखाई न देने से गौसपुर में भगंदरा बाबा आश्रम के पास ढाबे के सामने खड़े टैक्टर ट्राली में पीछे से बाइक टकरा गई। घटनास्थल पर ही उसकी बाइक सवार स्वर्ण व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि कृष्णा वर्मा अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मृतक की चार बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ओमप्रकाश वर्मा को दो वर्ष पूर्व लकवा लग जाने से वे बीमार चल रहे है। पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। घटना की सूचना मिलने के बाद उसकी मां सुनैना देवी और बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed