फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike procession taken out on World Labor Day

गाजीपुर: विश्व मजदूर दिवस पर निकाला बाइक जूलुस

Sun, 01 May 2022 11:21 PM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike procession taken out on World Labor Day

विश्व मजदूर दिवस पर केंद्रीय, राज्यकर्मियों, शिक्षक संगठनों और निजी क्षेत्र के दर्जनों श्रमिक संगठनों यूपीएमएसआरए किसान सभा, आंगनबाड़ी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद महासंघों ने श्रमिक दिवस पर रविवार को बाइक जुलूस निकाला। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस सिंचाई चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय परिसर पहुंचा। वहां जिला श्रमिक समन्वय समिति के बैनर तले सभा का आयोजन कर शिकागो के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


इस मौके पर समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने कहा कि वर्तमान दौर कर्मचारी श्रमिक संगठनों के लिए अग्नि परीक्षा की घड़ी है। अगर एक जुट होकर अपने हितों के लिए संघर्ष नहीं किया तो संगठनों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। समन्वय समिति के महासचिव आरएम राय और मुहम्मद अफजल ने एक मई मजदूर दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की। इस मौके पर सुरेंद्र प्रताप, बैजनाथ तिवारी, मनोज राय, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश यादव, प्रवीण कुशवाहा, प्रमोद मिश्रा, महेंद्र यादव, आशुतोष पांडेय,चंदन राय, मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। समन्वय समिति के सचिव आशीष ने संचालन किया।
विज्ञापन



इधर भाकपा कार्यालय भारद्वाज भवन पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने कहा कि आज उदारीकरण, निजीकरण ,भूमंडलीकरण की सम्राज्यवादी,पूंजीवादी नीतियों के कारण मजदूरों पर हमला तेज हो गया है। शोषण की गति तेज हो चुकी है। एक बार फिर मजदूरों को संगठित होना होगा। हमारा संघर्ष किसानों, मजदूरों का राज कायम करने तक जारी रहेगा। इस दौरान जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, सह सचिव जनार्दन राम, रामअवध, रामशुक्ला राम, शमीम अहमद, अवधनारायण, इरशाद अहमद, अवधनारायण राम, अंगद यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता श्यामाप्रसाद राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय जखनिया पर सामू राम के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सीपीआईएम के जिला सचिव विजय बहादुर सिंह ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का शोषण बंद हो। मांग किया कि इस मजदूरों का काम आठ घंटा किया जाए तथा न्यूनतम मजदूरी मासिक 25000 किया जाए। मजदूरों श्रमिकों को बिजली-पानी, अनाज, शिक्षा ,स्वास्थ्य की व्यवस्था मुफ्त दी जाए।इस मौके पर मार्कंडेय, वीरेंद्र गौतम, निलेश, सुरेंद्र, इकबाल, विनोद आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद यादव ने किया।

संगठन ने मनाया मजदूर दिवस

आधार विकास एकता मंच मरदह एवं लोक हकदारी मोर्चा के सहयोग से जसौली ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में रविवार को विश्व मजदूर दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल कल्याण उत्थान समिति के प्रबंधक डा. नंदलाल ने कहा कि एक मई 1986 को विश्व के सभी मजदूर एक जूट होकर काम के घंटों का निर्धारण एवं उचित मजदूरी के लिए अमेरिका की सड़कों पर उतरे।

उसके ठीक तीन वर्ष बाद 1889 में राष्ट्रीय समाजवादी दलों की बैठक हुई। जिसमें एक मई को विश्व मजदूर दिवस के रूप का मनाने का फैसला लिया गया। भारत में इसकी शुरूआत सन 1923 में की गयी मजदूर दिवस मनाने का मकसद मजदूरों को सम्मान, हक, अधिकार प्रदान करने से लिया गया है।

इस कार्यक्रम को जैतुंजय विश्वास, प्रमिला, नीतू, शोभनाथ, अनीता आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का चालन परमानंद सागर एवं अध्यक्षता आशफा ने किया। कार्यक्रम में माया पांडेय, नीतू, सुदई सहित अन्य महिला एवं पुरुष की भागीदारी रही। अंत में कार्यक्रम के संयोजक परमानंद सागर ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

जरूरतमंदों को कराया नि:शुल्क भोजन

अब गरीब और जरूरतमंद लोगों को भूखे पेट नहीं रहना पड़ेगा। अब सप्ताह में दो दिन नि:शुल्क भोजन सद्भावना रसोई के माध्यम से गरीबों, मजदूरों, जरुरतमंदों को मिलेगा। इसके लिए मानव सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को मजदूर दिवस के अवसर पर सद्भावना रसोई का शहर के फूलनपुर, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, गोराबाजार दुर्गा मंदिर आदि जगहों पर दो सौ दिहाड़ी मजदूरों को वितरण कर शुभारंभ किया गया।

वितरण से पूर्व संस्था के प्रवंध निदेशक रमेश यादव ने मजदूर दिवस पर प्रकाश डाला और उनकी मेहनत और संघर्ष की प्रशंसा की और मजदूरों से वादा किया कि जल्द हम आपके बीच इस प्रकार का आयोजन निरंतर करते रहने की ओर बढ़ते रहेंगे। इसके उपरांत मानव उत्थान सेवा समिति के सचिव महात्मा सुकर्णानंद ने मजदूरों पर चर्चा करते हुए उनके संघर्ष का वर्णन किया। और कहा कि मजदूरों के संघर्ष से सीख लेने की आवश्यकता है।

ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक शमीम अब्बासी एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार दर्शन सिंह ने कहा कि जन्मदिन या पुण्यतिथि हो ऐसे आयोजनों के अवसर पर व्यर्थ खर्चा करने के बजाय आप इन जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करें, लोग भी इनकी मदद के लिए आगे आए। इसे जल्द ही प्रतिदिन भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया जाएगा। नया सवेरा फाउंडेशन के संस्थापक मौलाना नजमुस्साकिब अब्बासी नदवी, सिद्धपीठ औढ़ारी मठ के महंत स्वामी दिव्यानंद यति जी महाराज, हजरत सय्यद मसूद, ग़ाजीपुर वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक मौलाना नईमुद्दीन ग़ाजीपुरी आदि ने मजदूर दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये, इस अवसर पर छात्र नेता दिनेश सिंह यादव, अनिल कुमार, राजेश तिवारी, अखिलेश यादव, बिलाल अहमद, राहुल कुमार, अजय यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed