फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike mechanic stabbed to death while sleeping at home; footprints of two people found at the scene.

Ghazipur News: घर में सो रहे बाइक मैकेनिक की चाकू से गोदकर हत्या, मौके पर मिले दो लोगों के पैरों के निशान

Mon, 27 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Bike mechanic stabbed to death while sleeping at home; footprints of two people found at the scene.
विजय उर्फ भोला बिंद‚ मृतक
जमानिया (गाजीपुर)। सब्बलपुर कलां गांव में शनिवार देर रात घर में अकेले सो रहे बाइक मैकेनिक विजय उर्फ भोला बिंद (26) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार को सुबह परिजन कमरे के अंदर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम, एसओजी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहनता से जांच करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान घटना स्थल पर दो लोगों के पैरों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


कसेरा पोखरा निवासी मृतक की मां निर्मला देवी ने बताया कि विजय चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। लगभग चार साल पहले नाना लीलाधर राम की मृत्यु के बाद से वह अपनी मौसी ऊषा देवी के साथ सब्बलपुर कलां स्थित ननिहाल में ही रह रहा था। वह कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर गांव में बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। सब्बलपुर गांव में दो घर हैं। जिसमें से एक में उसकी मौसी और एक में भोला रहता था। भोला प्रतिदिन मौसी के यहां खाना खाता था और उनके घर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित दूसरे मकान में रहता था। मौसी उषा ने बताया कि शनिवार की रात वह बिना खाना खाए ही अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार की सुबह जब मृतक के मौसा शिवकरन बिंद दाढ़ी बनवाने के लिए घर से बाहर निकले और उसके घर गए तो घटना का पता चला। उन्होंने विजय के कमरे का दरवाजा खुला देखा। अनहोनी की आशंका पर जब वे कमरे में गए तो विजय खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी गर्दन के बाई ओर चाकू लगा था।
विज्ञापन


मौसा ने घटना के पीछे परिजनों ने सुनियोजित साजिश की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि वारदात से कुछ समय पहले कुछ संदिग्ध और अज्ञात लोग घर के बाहर आए थे और अपने मोबाइल फोन से मकान की तस्वीरें लेकर चले गए थे। इसके अलावा मृतक की मां ने आशंका व्यक्त की है कि विजय का पड़ोसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और संभवतः इसी रंजिश के चलते उसकी हत्या को अंजाम दिया गया है। थाना प्रभारी आरएस नागर ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में दो लोगों पर हत्या की आशंका व्यक्त की गई है, इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी ने बताया कि सुबह 10 बजे घटना की जानकारी उन्हें थाना प्रभारी द्वारा दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। गर्दन में चाकू लगने के बाद बहुत अधिक खून निकला और संभवतः हमलावर के पैर का निशान भी मौके पर मिले हैं।


मृतक की नहीं हुई थी शादी

मृतक की अभी तक शादी नहीं हुई थी। मृतक चार भाई हैं। दीपक कुमार, सूरज कुमार, भोला कुमार और अजय कुमार हैं। इसमें से दीपक और अजय एक साथ भैदपुर गांव में डिस्पेंसरी चलाते हैं। सूरज किसान है और भोला मैकेनिक का कार्य करता था।

विजय उर्फ भोला बिंद‚ मृतक

विजय उर्फ भोला बिंद‚ मृतक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed