फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike Crashes into Parked Trolley Rider Dies

Ghazipur News: खड़ी ट्रॉली में घुसी बाइक, चालक की मौत

Thu, 28 May 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike Crashes into Parked Trolley Rider Dies
लट्ठडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी खाली ट्रॉली में जा घुसी। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मुसरदेवा गांव निवासी भीम यादव (48) मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग से चितबड़ागांव की ओर जा रहे थे। भरौली कला गांव के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में हेलमेट नहीं पहने होने के कारण भीम यादव को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed