फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike collides with electric pole, youth dies

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, youth dies
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक राइस मिल स्थित बड़ी नहर मार्ग पर मंगलवार की रात विद्युत पोल से टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

जमानिया कोतवाली के बड़ेसर गांव निवासी संदीप कुमार (20) बाइक से उसियां गांव रिश्तेदारी में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। रात करीब डेढ़ बजे वह बाइक से गांव जा रहा था। नहर रोड पर पोखरे के पास अनियंत्रित होकर बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। राहगीरों की नजर जब गंभीर रूप से घायल युवक पर पड़ी तो उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। इधर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजन गाजीपुर स्थित मर्चरी हाउस पहुंच गए और शव देखकर बिलखने लगे। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अशेषनाथ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed