फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike by the impact of the death of elderly woman

बाइक की टक्कर से अधेड़ महिला की मौत

Thu, 07 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 07 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bike by the impact of the death of elderly woman
शहर कोतवाली के गाजीपुर घाट स्थित बंजारीपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मगर मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।


शहर के घाट स्टेशन के पास धावा शरीफ बाबा की मजार है। गुरुवार को यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मत्था टेकने के लिए आते हैं। इसी क्रम में एक पचास वर्षीय महिला भी घर से निकली थी। वह घाट स्टेशन के पास टेंपो से उतरी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान मुहम्मदाबाद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


 घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। गुस्साए लोगों ने गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम होते ही दोनों तरफ आवागमन प्रभावित हो गया। वहीं, तेज धूप के बीच खड़े होकर लोगों को जाम समाप्त होने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान सबसे ज्यादा उन लोगों की फजीहत हुई जो परिवार के साथ यात्रा पर निकले थे। गर्मी की वजह से उन्हें दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed