फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   big Action taken death of contract worker in ghazipur SSO service terminated two electricians suspended

UP: संविदाकर्मी की मौत मामले में बड़ा एक्शन..., SSO की सेवा समाप्त, 2 कर्मचारी निलंबित; एक के खिलाफ चार्जशीट

Mon, 03 Mar 2025 03:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 03:40 PM IST
सार

गाजीपुर में संविदाकर्मी की माैत के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया था। उधर, ग्रामीणों ने परिवार को न्याय दिलाने के लिए चक्काजाम कर दिया। घटना के बाद चार कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
big Action taken death of contract worker in ghazipur SSO service terminated two electricians suspended
पोल पर पांच घंटे तक लटकती रही लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली के पोल पर फॉल्ट दुरुस्त कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट से मौत हो जाने के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें एक की सेवा समाप्त कर दी गई। वहीं, दो लोगों के निलंबन के साथ एक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, SSO अवधेश पाल को टर्मिनेट किया गया है। अवर अभियंता करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र अशोक कुमार और उपखंड अधिकारी दिलीप साहू को भी निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार को चार्जशीट करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि एक दिन पहले बिजली के पोल पर फॉल्ट दुरुस्त कर रहे संविदा लाइनमैन की करंट से मौत हो गई थी। इसके बाद पावर हाउस के कर्मचारी अपना-अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर गायब हो गए। मृतक का शव पांच घंटे तक बिजली के तार पर लटका रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाराजगी ग्रामीणों ने किया था चक्काजाम
नाराज ग्रामीणों ने गाजीपुर के चितबड़ागांव-दुबिहा-रसड़ा मार्ग जाम कर दिए। मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी, बिजली निगम के एसडीओ दिलीप साहू के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया था।

लठठूडीह गांव में बीते तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसे दुरुस्त करने के लिए संविदा पर तैनात लाइनमैन देवेंद्र राय (50) बिजली के पोल पर दोपहर पौने एक बजे चढ़ा था। ग्रामीणों के मुताबिक पोल पर चढ़ने से पहले उन्होंने करीमुद्दीनपुर पावर हाउस से शटडाउन लिया था।

फाॅल्ट दुरुस्त करने के दौरान अचानक करंट प्रवाहित होने लगा, जिससे देवेंद्र राय की मौत हो गई और शव तारों पर लटक गया। उधर, मौत की सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पावर हाउस के कर्मचारी अपना-अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर मौके से नदारद हो गए।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सवा तीन बजे चितबड़ागांव-दुबिहा-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस पहुंची। मुहम्मदाबाद एसडीएम हर्षिता तिवारी, सीओ शेखर सेंगर और एसडीओ दिलीप साहू भी पहुंचे। परिजनों की मांग थी कि मृतक के पुत्र को नौकरी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed