फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Big action on Mukhtar Ansari Benami property worth of rs five crore 10 lakh attached in Ghazipur,

मुख्तार अंसारी पर बड़ी कार्रवाई: गाजीपुर में पांच करोड़ 10 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क, साले के नाम से थी जमीन

Wed, 27 Apr 2022 02:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 27 Apr 2022 02:11 PM IST
सार

बांदा जेल में बंद मऊ जिले के सदर से बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर आर्थिक चोट जारी है। बुधवार को गाजीपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने करीब पांच करोड़ 10 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली। 

विज्ञापन
Big action on Mukhtar Ansari Benami property worth of rs five crore 10 lakh attached in Ghazipur,
मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में बंद बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी पर एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई हुई है। बुधवार को गाजीपुर जिले में पुलिस प्रशासन ने करीब पांच करोड़ 10 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली। उक्त जमीन मुख्तार के साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम दर्ज थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से मुख्तार के समर्थकों एवं रिश्तेदारों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का डंडा लगातार माफियाओं पर चल रहा है। गाजीपुर में गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप संबंधित रिपोर्ट पर डीएम ने गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी और उनके दोनों सालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इस क्रम में सदर एसडीएम प्रतिमा मिश्रा और सीओ ओजस्वी चावला के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व की टीम सुबह 10.30 बजे बबेड़ी स्थित भूमि पर पहुंची और मुनादी करवा कर जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की। सदर सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति जो इनके साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम पर दर्ज है और बबेड़ी के पास स्थित है, उसे कुर्क कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल माह में ये दूसरी बड़ी कार्रवाई

बताया कि कुर्क भूमि की बाजार में कीमत लगभग पांच करोड़ 10 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान सदर एसडीएम प्रतिमा मिश्रा, तहसीलदार अभिषेक राय, सदर कोतवाल विमलेश मौर्या सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी।

गाजीपुर पुलिस प्रशासन ने अप्रैल माह में मुख्तार के खिलाफ ये दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। इससे पहले 10 अप्रैल को तीन करोड़ 50 लाख रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्की हुई थी। महुआबाग स्थित शुभ्रा कॉम्प्लेक्स सामने यह प्लॉट ( 811 वर्ग मीटर ) मुख्तार अंसारी की मां राबिया खातून के नाम पर थी।

महुआबाग स्थित मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के गजल होटल पर भी बीते साल ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेश सरकार के अभियान के तहत इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। गाजीपुर के अलावा मऊ जिले में भी मुख्तार के  आर्थिक साम्राज्य पर चोट दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed