फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bhojpur won the title match by defeating Rewatipur

भोजपुर को हरा रेवतीपुर ने जीता खिताबी मैच

Mon, 13 Feb 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Mon, 13 Feb 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Bhojpur won the title match by defeating Rewatipur
फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम की कप प्रदान करते मुख्य अतिथि विनोद राय साथ में ब्लाक प्रमुख मुकेश राय।
स्थानीय इंटर कालेज के खेल मैदान पर आदर्श स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 45वीं अंतर प्रांतीय गणेश राय/ प्रभुनारायण राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। रविवार की देर शाम फाइनल रेवतीपुर एवं भोजपुर के बीच खेला गया। इसमें रेवतीपुर ने पेनाल्टी शूट आउट के जरिए 5-4  से जीत दर्जकर खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा।
विज्ञापन



मैच के 40वें मिनट में रेवतीपुर के अमजद ने गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक रेवतीपुर की टीम 1-0 से आगे रही। मैच के 79वें मिनट में भोजपुर के गोलू ने गोल कर टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी  पर रहीं। निर्णायक ने दोनों टीमों को अतिरिक्त समय दिया लेकिन उसमें भी कोई हल नहीं निकल सका। अंत में आयोजक मंडल एवं  निर्णायक ने मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट के सहारे कराने का निर्णय लिया। पेनाल्टी शूट आऊट में भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। निर्णायक ने पुन: एक बार पेनाल्टी शूट आउट का सहारा लिया, जिसमें रेवतीपुर ने भोजपुर को 5-4 से पराजित कर फाइनल जीतकर खिताब  पर कब्जा बरकरार रखा। मैन आफ द टूर्नामेंट के रूप में भोजपुर के बिट्टू सिंह एवं मैन आफ द मैच का पुरस्कार रेवतीपुर के गोलकीपर धुरंधर यादव को मिला।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि विनोद राय एवं विशिष्ट अतिथि द्वय भाजपा जंगीपुर विस से प्रत्याशी रामनरेश कुश्वाहा एवं रेवतीपुर ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, आयोजक प्रफुल्लचंद्र राय, अभिषेक कुमार सिंह, शफीक खां, मनीष  राय, मेठ बिंद, ब्रजकिशोर, जयशंकर राय, शिवप्रकाश राय, हंसलाल कुश्वाहा,  राधेश्याम कुश्वाहा, लक्ष्मण राय, काशीनाथ यादव आदि मौजूद रहे। मैच के उद्घोषक सुरेंद्र राय एवं निर्णायक की भूमिका  चुन्नू मिश्रा ने निभाई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed